नमाज अदा कर मांगी देश के अमन चेन की दुआ, आपस मे गले मिल मनाई ईद
स्टेशन गंगरार में आम मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद उल फ़ितर के पावन अवसर पर मस्जिद से एकत्रित होकर जुलूस के साथ ईदगाह पहुंचकर ईद उल फ़ितर की नमाज अदा की। इस दौरान सभी लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी प्रेम, भाईचारे व एकता बनाए रखने का संदेश दिया।
कब्रिस्तान कमेटी के नेतृत्व में सभी प्रशासनिक अधिकारियों का माला पहनाकर कर स्वागत अभिनंदन किया उपखण्ड अधिकारी पुनीत कुमार गेलरा तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह राजावत वृंताधिकारी अधिकारी शिवनीया सिंह थाना अधिकारी शायमा राम जी शहरे ख़ामोश कमेटी सदर लियाकत अली मंसूरी नायब सदर बाबू खान पठान ने सभी को ईद की मुबारकबाद पेश की। साथ ही कमेटी के सचिव पीरू शाह, नायब सचिव फारूक खान पठान, खजांची निसार शाह जफर मंसूरी मुबारिक मंसूरी रफीक शाह शरीफ मंसूरी हकीम मंसूरी अल्ताफ पठान अब्दुल गनी मंसूरी अज्जू ख़ान रफीक खान पठान, नासिर मंसूरी, नौसाद खान सलीम खान आबिद ख़ान आमिर ख़ान सभी मुस्लिम समाज के लोगों ने सभी को मुबारक बाद दीं और समाज में सौहार्द प्रेम और भाईचारे बनाए रखने की अपील की।गंगरार तहसील से जुड़े सभी गाँव से मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे।