ईद पर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी खुद उतरे सड़कों पर
जालौन जनपद में आज 21 मार्च 2026 को ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिले के आला अधिकारी खुद मैदान में उतर आए।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक जालौन ने कोतवाली कालपी क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संवेदनशील स्थानों, मस्जिदों और प्रमुख चौराहों पर पहुंचकर तैयारियों की गहन समीक्षा की। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से मुलाकात कर उन्हें ईद की दिली मुबारकबाद दी और भरोसा दिलाया कि पूरे जनपद में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
👉 अफवाह फैलाने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
👉 पुलिस बल को लगातार गश्त और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन का संदेश:
“ईद खुशियों का त्योहार है, इसे भाईचारे और शांति के साथ मनाएं।”
जालौन में प्रशासन की सक्रियता से आम जनता में सुरक्षा और भरोसे का माहौल मजबूत होता नजर आ रहा है।
रिपोर्ट
राजू पाटकार....