logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

22 मार्च को विदर्भ हिंद केसरी शंकर पट २०२६ का भव्य समापन आज अंतिम दिन पर

22 मार्च को विदर्भ हिंद केसरी शंकर पट २०२६ का भव्य समापन का अंतिम दिन.



एकोडी, दि. २१ मार्च २०२६ – मौजा दांडेगाव (गोंदिया जिला) में आज विदर्भ हिंद केसरी बैलगाड़ा शर्यत (शंकर पट) का भव्य समापन हो रहा है!

गोंदिया जिले के दांडेगाव (एकोडी, सहेसपुर क्षेत्र) में गंगा ठाकुर तालाब मैदान पर २०, २१ और २२ मार्च २०२६ के तीन दिनों तक यह पारंपरिक जंगी शंकर पट धूमधाम से चल रहा है। लाखों रुपये के इनामी इस भव्य आयोजन में विदर्भ के साथ-साथ पड़ोसी छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से भी कई दमदार बैल जोड़ियां, मालिक और चालक हिस्सा ले रहे हैं। शर्यत में जोश, उत्साह और रोमांच चरम पर है।

अंतिम दिन (२२ मार्च २०२६) आज सबसे महत्वपूर्ण है। मुख्य स्पर्धा, फाइनल रेस और मानक पट के परिणाम घोषित होंगे। प्रथम स्थान की विजेता बैल जोड़ी को भव्य बाइक, नकद पुरस्कार और अन्य आकर्षक इनाम मिलेंगे। ग्रामीण क्षेत्र की इस पारंपरिक खेल संस्कृति को जीवित रखने के लिए स्थानीय युवा, किसान और बैल प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

दांडेगाव परिसर में उत्सव का माहौल छाया हुआ है। बैलों की दमदार दौड़, चालकों का कौशल और दर्शकों का जयकारा देखते ही बनता है।

63
4296 views

Comment