logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

झारखण्ड राज्य के कई जिलों में आज यानी शनिवार को तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है

राँची। मौसम विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बीते 24 घंटे में वज्रपात से 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए 40-50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। राज्य के कई हिस्सों में येलो अलर्ट लागू है, जबकि पहले ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया जा चुका है।

कोडरमा में सबसे अधिक 31 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि जमशेदपुर में 12 मिमी, मेदिनीनगर में 10 मिमी और गुमला तथा हजारीबाग में 5-5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। राजधानी राँची में भी हल्की बारिश दर्ज हुई।

22 मार्च से मौसम साफ होने के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, 25 मार्च के बाद एक बार फिर बादल छाने की संभावना जताई गई है। मौसम परिवर्तन का असर कृषि पर भी पड़ा है।

0
0 views

Comment