logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ईद-उल-फ़ित्र पर देशभर में उमड़ा उल्लास, मस्जिदों में अदा की गई नमाज़

महवा-ग्रामीण
रमज़ान महीने के समापन के बाद आज पूरे देश में ईद-उल-फ़ित्र का त्योहार बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज़ अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। तालचिड़ि गांव की ईदगाह में हाफिज मोहम्मद तौफीक उमर और मिल्कीपुरा की मस्जिद में कारी नसीब खान ने ईद-उल-फित्र की नमाज अदा करायी | उसके बाद अमन-चैन की दुआएं मांगी और लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर “ईद मुबारक” कहा |

कस्बे के तालचिड़ि, मिल्कीपुरा और कई गॉंवों व शहरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। नमाज़ से पहले गरीबों और जरूरतमंदों को ज़कात और फितरा दिया गया, जो इस त्योहार की अहम परंपरा मानी जाती है।

बाज़ारों में भी ईद की रौनक देखने को मिली। कपड़ों, सेवइयों और मिठाइयों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। खासतौर पर बच्चों में त्योहार को लेकर खास उत्साह देखा गया।

गॉव के कई नेताओं, सरपंचों और गणमान्य व्यक्तियों ने भी नागरिकों को ईद की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता का संदेश देता है।

इस मौके पर डॉ. दिनेश बैंसला, मुन्ना खान, जमील खान, हकीमुद्दीन खान, मकबूल हुसैन, इस्लाम खान, सलमान खान, अतीक अहमद, मंगती खान, भूपेंद्र मास्टर, दौलत, प्रकाश सिंह एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोग एक साथ आकर खुशियां बांटते नजर आए, जो भारत की गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल पेश करता है।

सुबान खान
महवा दौसा राजस्थान

53
2712 views

Comment