बदायूँ में शिया समुदाय ने मनाई ग़म की ईद, सादगी के साथ अदा की ईद-उल-फितर की नमाज़ !
जिला बदायूँ से नसरुद्दीन सैफी की ख़ास रिपोर्ट...
खबरों व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
9720243720
बदायूँ में शिया समुदाय ने मनाई ग़म की ईद, सादगी के साथ अदा की ईद-उल-फितर की नमाज़
बदायूँ में शिया समुदाय ने इस बार ईद-उल-फितर को ग़म के साथ मनाया। समुदाय के लोग हाथों में काली पट्टी बांधकर मस्जिद पहुंचे और सादगी के साथ नमाज़ अदा की।
नमाज़ की इमामत मौलाना काशिफ अली ज़ैदी ने की। नमाज़ के बाद उन्होंने खुतबा (भाषण) दिया, जिसमें उन्होंने नमाज़ और रोज़े की अहमियत पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने ईरान के शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान 170 से ज्यादा बच्चियों की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। लोगों ने पोस्टर लेकर उन्हें याद किया और उनके लिए दुआ की।
ज़ैनुल इबा ज़ैदी ने बताया कि कार्यक्रम में लोगों ने अयातोल्लाह अली ख़ामेनई को भी याद किया और उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। पूरे माहौल में ग़म और संवेदना का भाव देखने को मिला।