logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ईद-उल-फितर पर भाईचारे का संदेश: कृष्णनगर में अदा हुई नमाज, सेवाइयों के साथ साझा हुई खुशियां.!

कुसमी/बलरामपुर (मोहम्मद खालिद)



बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत कृष्णा नगर में ईद-उल-फितर का पर्व पूरे हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाह में एकत्र होकर ईद-उल-फितर की नमाज अदा की।

नमाज के बाद सभी ने अपने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे से गले मिलकर भाईचारे और मोहब्बत का संदेश दिया। इस दौरान लोगों ने देश में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।

इसके पश्चात ग्राम में सेवाइयों (सेवई) का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां लोगों ने एक-दूसरे के साथ बैठकर मिठास भरे इस पारंपरिक व्यंजन का आनंद लिया। सेवाइयों की मिठास ने आपसी प्रेम और भाईचारे को और भी मजबूत किया।

ग्राम कृष्णा नगर में ईद का यह त्योहार आपसी एकता, सद्भाव और सामाजिक समरसता का प्रतीक बनकर सामने आया, जहां सभी समुदायों के लोगों ने मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी और खुशियां साझा कीं।

43
1229 views

Comment