logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ईद-उल-फितर पर शाहजहाँपुर पुलिस अलर्ट, मस्जिदों और संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई सुरक्षा

शाहजहाँपुर। ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर जनपद में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। शनिवार (21 मार्च 2026) को पुलिस अधीक्षक (SP) शाहजहाँपुर के निर्देशन में जिलेभर में विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए।

इसी क्रम में एसपी सिटी और सीओ सिटी ने नगर क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी चेक की और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए।

पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश देते हुए भीड़-भाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा। साथ ही, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की गई।

जनपद पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं, जिससे ईद का त्योहार शांतिपूर्ण और सकुशल तरीके से संपन्न कराया जा रहा है। प्रशासन की मुस्तैदी के चलते पूरे जिले में शांति और भाईचारे का माहौल देखने को मिल रहा है।

4
449 views

Comment