ग्राम पंचायत पेण्ड्रावन में आम बाजार नीलामी 24 मार्च को, ठेका अवधि एक वर्ष के लिए निर्धारित
चित्रसेन घृतलहरे, AIMA MEDIA//पेण्ड्रावन//ग्राम पंचायत पेण्ड्रावन, विकासखंड बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ.ग.) द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए आम बाजार गुरुवार का ठेका नीलामी के माध्यम से दिए जाने हेतु ईस्तहार जारी किया गया है। पंचायत द्वारा जारी सूचना के अनुसार नीलामी दिनांक 24 मार्च 2026, दिन मंगलवार दोपहर 2.00 बजे ग्राम पंचायत भवन पेण्ड्रावन में आयोजित की जाएगी।
सूचना के अनुसार ठेका में भाग लेने वाले इच्छुक बोलीदाता को नीलामी पूर्व ₹10,000 अमानत राशि जमा करनी होगी। नीलामी में सफल बोलीदाता को दी जाने वाली ठेका अवधि 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगी। पंचायत ने स्पष्ट किया है कि ठेका से संबंधित अन्य नियम-शर्तें कार्यालय में देखी जा सकती हैं।
ईस्तहार पर ग्राम पंचायत पेण्ड्रावन के सरपंच श्रीमती पिंकी जांगड़े एवं सचिव संतोष साहू के हस्ताक्षर अंकित हैं।
प्रशासनिक अधिकारियों को भेजी गई प्रतिलिपियां
नीलामी सूचना की प्रतिलिपि निम्न अधिकारियों को प्रेषित की गई है—
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिलाईगढ़
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत बिलाईगढ़
तहसीलदार, तहसील सरसीवां
थाना प्रभारी, थाना सरसीवां
कोटवार, ग्राम पंचायत पेण्ड्रावन
प्रेस (पत्रकार) – समाचार पत्र में प्रकाशन हेतु
ग्राम पंचायत प्रशासन ने सभी इच्छुक बोलीदाताओं एवं ग्रामीणों से नीलामी में उपस्थित होने की अपील की है।