1 अप्रैल से बदल जाएगा पैन कार्ड बनवाने का नियम,सिर्फ आधार कार्ड से काम नही चलेगा।
1 अप्रैल 2026 से पैन कार्ड (PAN Card) से जुड़े कई नियमों में सख्ती की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य डिजिटल वेरिफिकेशन को मजबूत करना और फर्जी पैन कार्ड को रोकना है।
अभी तक पैन कार्ड के लिए सिर्फ आधार-आधारित ई-केवाईसी (Aadhaar-based e-KYC) से काम चल जाता था। लेकिन 1 अप्रैल से सिर्फ आधार से काम नहीं चलेगा। आवेदन के समय जन्म तिथि (DOB) का प्रमाण (जैसे- बर्थ सर्टिफिकेट, वोटर आईडी, पासपोर्ट, या 10वीं की मार्कशीट) देना अनिवार्य होगा।आवेदन में नाम और अन्य जानकारी आधार से 100% मैच होनी चाहिए।पुराने फॉर्म अमान्य: पुराने PAN एप्लीकेशन फॉर्म 1 अप्रैल से स्वीकार नहीं किए जाएंगे। नए फॉर्म ही काम आएंगे।
₹5 लाख से ज़्यादा कीमत की गाड़ी (कार/बाइक) खरीदने पर पैन नंबर देना जरूरी होगा। ₹20 लाख या उससे ज़्यादा की प्रॉपर्टी खरीदने पर पैन नंबर देना होगा।₹1 लाख से ज़्यादा के होटल या रेस्टोरेंट के बिल पर पैन अनिवार्य होगा।