logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विदिशा तहसील के ग्राम बिल्लोरी में अवैध उत्खनन पर कलेक्टर के निर्देशन सख्त कार्रवाई ।

ग्राम बिलोरी में पत्थरों के अवैध उत्खनन पर प्रभावी कार्यवाही
..
फर्शी, पत्थरों को हथौड़े से तोड़कर नष्ट किया और उत्खनन में प्रयुक्त उपकरण जप्त किए
..
खनिज मुरम का अवैध परिवहन करने पर दो डंपर भी जप्त ।
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशन में आज प्रभारी खनिज अधिकारी एवं खनिज निरीक्षक द्वारा खनिज अमले की टीम के साथ विदिशा तहसील के ग्राम विलौरी में पत्थरों के उत्खनन पर प्रभावी कार्यवाही की गई है।

खनिज विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए उत्खनन किए गए फर्शी, पत्थरों को हथौड़े से तोड़कर नष्ट किया गया एवं उत्खनन में प्रयुक्त हथौड़े, छैनी, सब्बल, गुनिया इत्यादि उपकरण सामग्री जप्त किए गए हैं

इसके अतिरिक्त प्रभारी खनिज अधिकारी ने बताया कि जिले में भ्रमण के दौरान 2 डंपरों द्वारा खनिज मुरम का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर उक्त डंपरों को जप्त कर पुलिस थाना करारिया एवं नटेरन में सुरक्षार्थ रखे जाने की कार्यवाही भी की गई जिनके प्रकरण कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने की कार्यवाही की जाएगी।

0
0 views

Comment