logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जामा मस्जिद तलबडिया में अकीदत के साथ अदा हुई ईद उल फितर की नमाज़



तलबडिया स्थित जामा मस्जिद तलबडिया में ईद उल फितर के मौके पर नमाज़ अकीदत और उल्लास के साथ अदा की गई। सुबह से ही नमाज़ियों की भारी भीड़ मस्जिद में जुटने लगी थी।



नमाज़ के दौरान लोगों ने देश में अमन-चैन, तरक्की और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज़ के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और खुशियां बांटीं।



इस दौरान क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला, जहां हर वर्ग के लोगों ने मिल-जुलकर त्योहार की खुशियां मनाईं।

---------------

मो सैफुल्लाह अंसारी

जिला सदस्य - मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन साहिबगंज एवं

सदस्य - ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन साहिबगंज झारखंड

35
1699 views

Comment