रोवाडा में सारणेश्वर महादेव मंदिर का द्वितीय महोत्सव 2 अप्रैल को, दो दिवसीय मेले का आयोजन
सियाणा। निकटवर्ती ग्राम रोवाडा नगरी की पावन एवं धन्य धरा पर
रोवाडा में सारणेश्वर महादेव मंदिर का द्वितीय महोत्सव 2 अप्रैल को, दो दिवसीय मेले का आयोजन
सियाणा। निकटवर्ती ग्राम रोवाडा नगरी की पावन एवं धन्य धरा पर स्थित श्री सार्दुल सिंहजी दाता मंदिर प्रांगण में सारणेश्वर महादेव मंदिर का द्वितीय वार्षिकोत्सव 2 अप्रैल (गुरुवार) को श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर दो दिवसीय भव्य मेले का भी आयोजन रखा गया है, जिसमें आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
इस धार्मिक आयोजन का संचालन समस्त ग्रामवासी रोवाडा के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम में गादीपति भोपाजी सरदार सिंह राव, भोपाजी हडमत सिंह राठौड़, दाता के सेवक बाबूसिंह, पुजारी प्रवीण दास सहित सभी श्रद्धालुओं की सक्रिय भूमिका रहेगी।
महोत्सव के दौरान गुरु भगवंतों के आशीर्वाद, गगन लोक की कृपा एवं भामाशाहों के सहयोग से विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।
आयोजकों द्वारा समस्त श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया गया है।
सियाणा की आवाज़ रिपोर्टर रामसिंह महेचा सियाणा पत्रकार, Contact: 9869584777