logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राजकुमार बने उ.प्र. बेसिक शिक्षक संघ के वाराणसी मंडल उपाध्यक्ष


वाराणसी। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी ने वाराणसी के लेढूपुर स्थित श्री दयानन्द बाल विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल के प्रबंधक राजकुमार को वाराणसी मंडल का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।

इस संबंध में प्रदेश संगठन मंत्री सुशील सिन्हा द्वारा औपचारिक पत्र जारी किया गया। जारी पत्र के अनुसार, राजकुमार को वाराणसी मंडल के अंतर्गत वाराणसी जनपद का प्रभारी भी बनाया गया है।

उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे एक माह के भीतर जनपद कार्यकारिणी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सभी ब्लॉकों में योग्य एवं कर्मठ शिक्षकों, कर्मचारियों, प्रधानाध्यापकों और प्रबंधकों का चयन कर सूची प्रदेश कार्यकारिणी को उपलब्ध कराएं।

प्रदेश नेतृत्व ने उनसे अपेक्षा जताई है कि वे मान्यता प्राप्त विद्यालयों से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे तथा उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही, संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए संघ को मजबूत करने में योगदान देंगे।

नियुक्ति पर राजकुमार ने प्रदेश कार्यकारिणी एवं सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए शिक्षकों और विद्यालयों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

रिपोर्टर: विवेक सिन्हा
वाराणसी, उत्तर प्रदेश

22
1419 views

Comment