राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद में जालौर की गूंज, सागर कंवर सोलंकी ने रखे प्रखर विचार
सियाणा (रामसिंह महेचा) सराजस्थान विधानसभा परिसर स्थित कॉन्
राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद में जालौर की गूंज, सागर कंवर सोलंकी ने रखे प्रखर विचार
सियाणा (रामसिंह महेचा) सराजस्थान विधानसभा परिसर स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद प्रतियोगिता में जालौर जिले की प्रतिभावान बालिका सागर कंवर सोलंकी (पुत्री श्री छैल सिंह सोलंकी, ग्राम मायलावास) ने प्रभावशाली भागीदारी निभाते हुए अपने प्रखर विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए युवाओं ने “केंद्रीय बजट 2026: विकसित भारत 2047 युवाओं के मार्ग को सुदृढ़ बनाना” विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान सागर कंवर दो दिन के लिए युवा विधायक भी बनीं।
अपने संबोधन में सागर कंवर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण का एक सशक्त मार्गदर्शक है। इसमें युवाओं के लिए शिक्षा, प्रौद्योगिकी, कौशल विकास, नवाचार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल तकनीक और आयुर्वेद जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि युवा ही राष्ट्र की शक्ति, आधार और भविष्य हैं। यदि युवाओं को सही अवसर और मार्गदर्शन मिले तो भारत को विकसित राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता।
सागर कंवर ने कहा कि भारत आज विश्व का सबसे युवा देश है और यहां विशाल युवा शक्ति मौजूद है, जिसे सही दिशा और नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण में आगे आने का आह्वान किया।
उल्लेखनीय उपलब्धियां:
सागर कंवर सोलंकी ने वर्ष 2020 में 12वीं कक्षा में ग्राम पंचायत स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वर्ष 2022 से वर्तमान तक वे राजकीय महाविद्यालय आहोर की छात्रसंघ महासचिव हैं और पहली बार किसी छात्रा ने 148 वोटों के अंतर से ऐतिहासिक जीत हासिल की। एमए इतिहास मुख्य परीक्षा में जालौर महाविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा वे राष्ट्रीय स्तर की मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल विजेता रह चुकी हैं तथा सॉफ्टबॉल में राज्य स्तरीय खिलाड़ी भी रही हैं।
सागर कंवर का चयन विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग की राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप में हुआ तथा विकसित राजस्थान यंग लीडर्स डायलॉग में पूरे राजस्थान में प्रथम रैंक प्राप्त की। उन्हें स्वतंत्रता दिवस पर उपखंड स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है तथा जालौर गौरव अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है।
सागर कंवर सोलंकी ने अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों से गांव और जिले का नाम राज्य स्तर पर रोशन किया है और वे क्षेत्र की हजारों बालिकाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन रही हैं।
सियाणा की आवाज़ रिपोर्टर रामसिंह महेचा सियाणा पत्रकार, Contact: 9869584777