logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ठा. सा. दाता श्री सार्दुल सिंहजी देवड़ा के जन्मोत्सव एवं तृतीय वर्षगांठ महोत्सव का भावभरा निमंत्रण सियाणा। (रामसिंह महेचा) ठा. सा. दाता श्री सार्दुल

ठा. सा. दाता श्री सार्दुल सिंहजी देवड़ा के जन्मोत्सव एवं तृतीय वर्षगांठ महोत्सव का भावभरा निमंत्रण

सियाणा। (रामसिंह महेचा) ठा. सा. दाता श्री सार्दुल सिंहजी देवड़ा के जन्मोत्सव एवं तृतीय वर्षगांठ महोत्सव के उपलक्ष्य में दिनांक 23 मार्च 2026, सोमवार को दाता की जन्मभूमि जुना (पुराना) जोगापुरा की पावन एवं धन्य धरा पर भव्य मेले और महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मरजीदान श्री मालजी बावसी रहेंगे।
जन्मोत्सव महोत्सव को लेकर दाता जन्मभूमि के कार्यकर्ताओं द्वारा पाली, जालोर और सिरोही जिलों में जाकर श्रद्धालु भक्तों को निमंत्रण पत्रिका देकर मेले में पधारने का आमंत्रण दिया जा रहा है। इस दौरान दाता जन्मभूमि से परबत सिंह देवड़ा, लक्ष्मण राम मीणा, कैलाश कुमार प्रजापत, रघुनाथ सिंह काबावत, महेश कुमार लाहौर एवं रूप सिंह जी राव (आकोली) उपस्थित रहे। सियाणा से रामसिंह महेचा भी साथ रहे और भक्तों से मेले में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर दाता के जन्मोत्सव को सफल बनाने का आग्रह किया गया।
दाता श्री की जन्मभूमि जुना जोगापुरा (सिरोही-जालोर-पाली) की पावन धरा पर आयोजित होने वाले इस महोत्सव में साधु-संतों के सानिध्य में भक्तिमय वातावरण रहेगा तथा दाता के गुणगान के साथ भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
दो शब्द गुरु महिमा पर
गुरु वो दीपक हैं जो जलते रहे,
अज्ञान के अंधेरे को पिघलाते रहे।
सच की राह हर पल दिखाते रहे,
जीवन को सच्चे मोती से सजाते रहे।।
महोत्सव में भजन प्रस्तुत करने के लिए गायक कलाकार प्रवीण प्रजापत, मनीष परिहार और प्रवीण माली अपनी मधुर वाणी से भक्तिमय वातावरण बनाएंगे। वहीं हास्य कलाकार जगीया-पिंटीया तथा जुगल किशोर एंड पार्टी अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मनोरंजन करेंगे। कार्यक्रम का संचालन मंच संचालक ऋषभ नागर करेंगे।
इस अवसर पर सिरोही, जालोर और पाली सहित दूर-दूर से आने वाले दाता भक्तों द्वारा वीरों के वीर श्री रोवाडा दाता सार्दुल सिंहजी रोवाडा राजवीर धणी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगने की संभावना है। श्रद्धालु दाता के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने की कामना करेंगे।
समस्त दाता भक्तगण एवं श्रद्धालुओं से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर महोत्सव को सफल बनाएं और दाता श्री के दर्शन का लाभ प्राप्त करें।
सियाणा की आवाज़ रिपोर्टर रामसिंह महेचा सियाणा पत्रकार, Contact: 9869584777

11
5875 views

Comment