भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला शुक्रवार को आईआईटी कानपुर पहुंचे.
भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला शुक्रवार को आईआईटी कानपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने आईआईटियन से संवाद किया. उन्होंने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि जब आप अंतरिक्ष में जाने जैसे फैसले करते हैं तो, निश्चित तौर पर डर तो लगता है. लेकिन, आपकी ट्रेनिंग और आपका माइंडसेट है वह बहुत जरूरी होता है कि आप उन पड़ावों को पार करें और आगे बढ़ें. आगे बढ़ने पर ही जो आप अचीव करना चाहते हैं तब हासिल कर पाएंगे. उन्होंने कहा कि भारत बहुत तेजी से अंतरिक्ष के क्षेत्र में अग्रसर हो रहा है.
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने कहा कि मेरे अंतरिक्ष के सफर में मेरे परिवार का अहम योगदान रहा. साल 2020 में मेरी एस्ट्रोनॉट (अंतरिक्ष यात्री) की ट्रेनिंग शुरू हुई थी. पांच साल तक वहां प्रशिक्षण लेने के बाद मैंने खुद को मजबूत किया और परिवार के सभी सदस्यों से बात करने के बाद अंतरिक्ष में जाने का फैसला किया.
उन्होंने कहा कि फिर जिस दिन जानकारी मिली कि मुझे जाना है तो वह मेरी जिंदगी का सबसे अधिक खुश होने वाला दिन था. उन्होंने कहा कि जब मैं अंतरिक्ष से वापस लौटा तो पूरे देश के सभी लोगों का उत्साह देखने वाला था. हर किसी की नजरें मुझ पर थीं.
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने कहा कि किसी सैनिक के लिए कोई काम मुश्किल भरा नहीं होता. या यूं कहें कि किसी सैनिक के लिए मुश्किल शब्द नहीं बना. हर युवा को यही सोचना चाहिए. उन्होंने कहा कि अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए बस मेहनत करनी चाहिए. हमारे अंदर इतनी काबिलियत होनी चाहिए कि हम हर काम कर सकें. हमें किसी भी स्थिति में घबराना नहीं चाहिए.
#badaunharpalnews #budaunharpal #badaunharpal #UttarPradeshNews #budaun #badaun #ujhani #badaunnews #delhi #kanpur #SubhanshuShukla #ISRO #IIT बदायूँ हर पल न्यूज़ @badaunharpalnews