logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सवाई माधोपुर में नई एसपी ज्येष्ठा मैत्रेय आज संभालेंगी पदभार

सवाई माधोपुर। जिले को आज नई पुलिस अधीक्षक मिलने जा रही हैं। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी ज्येष्ठा मैत्रेय आज औपचारिक रूप से सवाई माधोपुर के एसपी पद का कार्यभार ग्रहण करेंगी। उनके आगमन को लेकर पुलिस विभाग में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
ज्येष्ठा मैत्रेय के पदभार संभालने से जिले में पुलिस प्रशासन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। उन्हें एक सख्त, कर्मठ और कार्यकुशल अधिकारी के रूप में जाना जाता है। इससे पहले भी वे विभिन्न जिलों में अहम जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में अपनी प्रभावी कार्यशैली साबित कर चुकी हैं।
सूत्रों के अनुसार, पदभार ग्रहण करने के बाद उनका फोकस अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, अवैध गतिविधियों पर रोक और आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर रहेगा।
पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में उनके आगमन को लेकर उत्साह का माहौल है। वहीं आमजन को भी उनसे बेहतर कानून-व्यवस्था और संवेदनशील पुलिसिंग की उम्मीद है।

0
57 views

Comment