वाराणसी में दिनदहाड़े हत्या
वाराणसी के यूपी कॉलेज परिसर में दिनदहाड़े बीएससी छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात का लाइव वीडियो सामने आया है, जिसमें छात्र क्लासरूम के बाहर फर्श पर पड़ा है। आरोपी छात्र उसके सीने पर चढ़कर गोली मार रहा है।
हत्या के बाद आरोपी पिस्टल कूड़े के ढेर में फेंककर फरार हो गया। आरोपी भी इसी कॉलेज का छात्र है।
घटना शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे कला और सामाजिक विज्ञान संकाय के बाहर हुई। घायल छात्र सूर्य प्रताप सिंह (23) को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में हंगामा कर दिया। कैंपस के अंदर कुर्सियां तोड़ दीं।
बाहर दुकानों में तोड़फोड़ कर दी। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने कॉलेज का मेन गेट बंद करा दिया था। आसपास की 150 से अधिक दुकानों को भी बंद करा दिया। परिसर में सात थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी।
करीब 3 घंटे बाद पुलिस ने कॉलेज का गेट खुलवाया। घेरा बनाकर कॉलेज के छात्रों और शिक्षकों को बाहर निकाला जा रहा था, तभी हत्याकांड से गुस्साए छात्रों ने फिर हंगामा कर दिया। पत्थर फेंककर कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की।
छात्रों के पथराव में तीन प्रोफेसर घायल हो गए। पुलिस ने लाठी फटकार कर प्रदर्शनकारी छात्रों को भगाया। पुलिस कमिश्नर ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छह टीमें गठित की हैं।
इधर, ट्रॉमा सेंटर पहुंची मां इकलौते बेटे की लाश देखकर बेहोश हो गई। परिजनों और मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला। साथी छात्र भी फूट-फूटकर रोते नजर आए। एक छात्र ने रोते हुए कहा- “हमके हमार भाई चाही।”
पुलिस के मुताबिक, जिस छात्र की हत्या हुई, वह गाजीपुर का रहने वाला था। सेकेंड ईयर में पढ़ रहा था। वहीं, आरोपी मंजीत सिंह चौहान बीए सेकेंड ईयर का छात्र है। वह वाराणसी के चांदमारी इलाके का रहने वाला है।
सूत्रों के अनुसार