logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बरावली सडक को बनवाने के लिए छात्र नेता अमित ने किया पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह से आग्रह

यशपाल सोलंकी भरतपुर। गांव बराबली मोड से लेकर नगला बराबली (फौजी) होकर सिनसिनी हाई स्कूल तक छात्र नेता अमित फौजदार NSUI जिला सचिव डीग ने बताया कि सड़क के निर्माण कार्य के लिए पिछली कांग्रेस सरकार में हमारे पूर्व केबिनेट मंत्री महाराजा विश्वेंद्र सिंह ने सड़क निर्माण कार्य के लिए बजट सेंशन कराया था तब इस सड़क का टेंडर भी हो गया था जब इस सड़क निर्माण कार्य के टेंडर के पैसे उठा लिए थे। अब मैने एक्सियन साहब डीग PWD से हाथ जोड़कर विनती की इस सड़क निर्माण को लेकर पर 15 दिन का उन्होने दो बार टाइम दिया पर दो महीने होने के बाद भी इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है और ठेकेदार से जब मेरी बात होने पर उन्होंने 2 या 3 ट्रॉली गिट्टी डाल दी पर 3 ट्रॉली गिट्टी से 3km की सड़क पर क्या होगा । 3 साल टेंडर होने के बाद भी सड़क निर्माण कार्य चालु नहीं हुआ है। मेरी डीग-कुम्हेर विधायक डॉ शैलेश सिंह और PWD अधिकारीयो से फिर एक बार हाथ जोड़कर निवेदन है जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य को शुरू कराने की कृपा करें।

0
0 views

Comment