बिहार में 12,000 में बिकता सिस्टम:
"पंचायत से पटना तक भ्रष्टाचार का खुला खेल!”
विशेष रिपोर्ट: विजय कुमार, वरिष्ठ पत्रकार
देश में भ्रष्टाचार की चर्चा अक्सर करोड़ों के घोटालों से शुरू होती है, लेकिन सच्चाई यह है कि भारत की असली त्रासदी उन “छोटे-छोटे सौदों” में छिपी है, जहां गरीब का हक ₹12,000 में गिरवी रख दिया जाता है।
नालंदा के नगरनौसा प्रखंड में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा एक प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया जाना कोई साधारण घटना नहीं—यह उस सड़े हुए प्रशासनिक ढांचे का विस्फोटक पर्दाफाश है, जो जनता के अधिकारों को “रेट लिस्ट” में बदल चुका है।
“विकास नहीं, वसूली का मॉडल”
छठ घाट निर्माण…
एक धार्मिक, सामाजिक और जनहित का कार्य।
लेकिन यहां भी:
भुगतान के लिए “कमीशन”
फाइल के लिए “रिश्वत”
और हक के लिए “मोलभाव”
क्या यही है “ग्राम विकास”?
या
यह बन चुका है “ग्राम वसूली मॉडल”?
असली अपराधी कौन?
क्या सिर्फ ₹12,000 लेने वाली अधिकारी दोषी है?
या फिर:
वह सिस्टम दोषी है जिसने रिश्वत को सामान्य बना दिया,
क्या प्रशासन दोषी है जो चुप्पी साधे बैठा है?
क्या वह राजनीतिक ढांचा दोषी है जो कार्रवाई को दिखावा बनाकर छोड़ देता है?
सच्चाई यह है कि यह एक व्यक्ति नहीं, पूरा तंत्र भ्रष्ट है।
“हर विभाग में दलाली का सिंडिकेट”
आज हकीकत यह है:
पंचायत → बिना पैसा, काम नहीं,
ब्लॉक → बिना कमीशन, भुगतान नहीं
जिला → बिना गुड़, न्याय नहीं,
यानी लोकतंत्र नहीं, बिहार में दलाली तंत्र चल रहा है।
आंकड़े नहीं, चेतावनी हैं।
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के आंकड़े बताते हैं:
2026 में 34 केस,
29 ट्रैप,
23 गिरफ्तारी,
लेकिन असली सवाल:
जो पकड़े गए, वे ही दोषी हैं… या जो बच गए, वे ज्यादा खतरनाक हैं?
“गिरफ्तारी के बाद क्या?”
देश जानता है:
गिरफ्तारी होगी
कुछ दिन मीडिया में खबर चलेगी
फिर मामला ठंडा,
आरोपी बहाल…
और खेल फिर चालू
यानी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई नहीं,
सिर्फ औपचारिकता निभाई जा रही है।
यह न्याय है या मज़ाक?
जब तक:
सजा तुरंत और कठोर नहीं होगी,
संपत्ति जब्त नहीं होगी,
और बड़े अधिकारियों तक जिम्मेदारी तय नहीं होगी।
तब तक हर रिश्वतखोर के लिए यह सिर्फ “रिस्क वाला बिज़नेस” रहेगा।
अब नहीं जागे तो देर हो जाएगी
यह घटना एक संकेत है—
आज ₹12,000 है
कल ₹1 लाख होगा
और फिर पूरा सिस्टम “ठेके पर” चला जाएगा
यह सिर्फ एक गिरफ्तारी नहीं—
यह भारत के प्रशासनिक चरित्र पर चार्जशीट है।
अगर अब भी सख्त कदम नहीं उठाए गए,
तो आने वाले समय में आम आदमी को अपने ही हक के लिए
रिश्वत देना “कानूनी प्रक्रिया” लगने लगेगा।