logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पेड़ कटान रोकने पहुंचा सिपाही स्वयं करने लगा सेटिंग ! – ठेकेदार का बचाव व गाली गलौज करता सिपाही वीडियो में कैद




फतेहपुर । नवागंतुक पुलिस अधीक्षक के सख्त रवैए के बावजूद पुलिसकर्मियों की कार्यशैली में कोई बदलाव नहीं है। राधानगर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हल्के का एक सिपाही नीम के पेड़ों की कटाई कर रहे ठेकेदार का बचाव करता दिखाई दे रहा है। वह चैप्टर को खत्म करने की बात कह रहा है।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र में बिना अनुमति नीम के पेड़ काटे जाने की सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और विरोध जताया। इसी दौरान मौके पर मौजूद सिपाही ठेकेदार के पक्ष में बोलता नजर आया, जिससे पुलिस और वन माफिया की मिलीभगत के आरोप लगने लगे। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पेड़ कटाई की शिकायत के बाद भी सिपाही कार्रवाई करने के बजाय ठेकेदार को बचाने की कोशिश कर रहा है। मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस की भूमिका को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। फिलहाल वायरल वीडियो की सत्यता और पूरे मामले की जांच के लिए एसपी ने सीओ थरियांव को निर्देशित किया है, जबकि सिपाही को लाइनहाजिर कर दिया है !

17
1227 views

Comment