logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न

संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न

जय प्रकाश त्रिपाठी।
सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर,
राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तथा दिमागी बुखार और क्षय रोग पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह ने की, जबकि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत कुमार चौरसिया एवं अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) गौरव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक विशेष रूप से “दस्तक अभियान” संचालित किया जाएगा, जिसमें प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर दिमागी बुखार व अन्य संक्रामक रोगों के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे तथा बचाव व उपचार की जानकारी देंगे।
उन्होंने निर्देशित किया कि आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां दिमागी बुखार, क्षय रोग, कुष्ठ रोग, फाइलेरिया और कालाजार के लक्षणयुक्त व्यक्तियों का पूरा विवरण ई-कवच पोर्टल पर अपलोड करें और अभियान में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि नगरीय क्षेत्रों में नगर पालिका एवं नगर पंचायत नियमित सफाई अभियान चलाएं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत राज विभाग इसकी जिम्मेदारी निभाए। स्कूलों के आसपास झाड़ियों की सफाई, जलभराव रोकने तथा नालियों में दवाओं के छिड़काव के निर्देश भी दिए गए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चौरसिया ने बताया कि अभियान को सफल बनाने में आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम और शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि लक्षणयुक्त मरीजों को तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पताल भेजकर समय पर उपचार सुनिश्चित करना आवश्यक है।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ए.के. झा, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी, समस्त एमओआईसी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

9
49 views

Comment