logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्राम तेरवा में “विशाल बुद्ध कथा समारोह” का भव्य समापन, बुद्ध व सम्राट अशोक के आदर्शों पर चलने का आह्वान

हरदोई (कछौना) ग्राम तेरवा, पोस्ट बरवा सरसंण्ड, तहसील कछौना जनपद हरदोई में आयोजित “विशाल बुद्ध कथा समारोह” का कल भव्य एवं सफल समापन हुआ। पांच दिनों तक चले इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन ने पूरे क्षेत्र को बुद्ध धम्म के संदेशों से आलोकित कर दिया।
16 मार्च 2026 से प्रारंभ होकर 20 मार्च 2026 तक चले इस कार्यक्रम में प्रतिदिन दिन में 11 बजे से 3 बजे तक एवं रात्रि 7 बजे से 11 बजे तक बुद्ध धम्म ज्ञान चर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, युवाओं एवं महिलाओं ने भाग लेकर भगवान बुद्ध के उपदेशों को सुना और जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
समापन अवसर पर रघुनाथ प्रसाद मौर्य (केंद्रीय पर्यवेक्षक, सम्राट अशोक क्लब भारत व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, सम्राट उत्तर प्रदेश) ने अपने संबोधन में विश्व गुरु शक्तिमान तथागत गौतम बुद्ध एवं सम्राटों के सम्राट महान सम्राट अशोक के जीवन एवं आदर्शों पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि सभी लोग बुद्ध और सम्राट अशोक के बताए मार्ग—सत्य, अहिंसा, शांति एवं मानवता—पर चलकर समाज को नई दिशा दें।
उन्होंने आगामी 26 मार्च 2026 को मनाई जाने वाली सम्राट अशोक महान की जयंती के अवसर पर विशेष रूप से अपील करते हुए कहा कि “हर घर में सम्राट अशोक महान की जयंती मनाई जाए” और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया जाए।
वक्ताओं ने अपने प्रवचनों में बुद्ध के मूल सिद्धांत—प्रज्ञा, शील और समाधि—पर प्रकाश डालते हुए समाज में शांति, भाईचारा एवं नैतिकता को बढ़ावा देने का संदेश दिया। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन, भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजक एवं संयोजक मंडल—जयराम मौर्य, जगन्नाथ मौर्य, मनीराम मौर्य एवं घनश्याम मौर्य सहित समस्त टीम का सराहनीय योगदान रहा।
आयोजक कमेटी में प्रमुख रूप से—श्रीपाल मौर्य, रामनाथ, रामचरन, नत्थालाल, मैयालाल, विनोद, रामौतार भन्ते जी, विश्राम, रामकुमार, रूपचन्द्र, कामता, शिवकुमार, राममिलन, ब्रम्हादीन, राजाराम, डॉ. मेवालाल, चन्द्रकुमार, गोवर्धन, नन्हा मास्टर, मिश्री लाल, रामप्रकाश, राजेन्द्र, हरिनाम, प्रमोद, कुबेर, अभिषेक, संदीप, सुशील, सुरेश, विद्यासागर, सर्वेश, बलराम, तेजपाल मास्टर, अयोध्या प्रसाद, नरेश, रमेश, अनिल, पुत्तीलाल, रईस, लवकुश, महेन्द्र, सियाराम, राधेश्याम, प्रेमचन्द्र, बिन्द्राप्रसाद, जसवन्त, प्यारेलाल, प्रदीप, नैमिस, गुरुप्रसाद, कमलेश, कपिल, अतुल, हरिओम व समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी का विशेष सहयोग रहा।
समापन अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन करते रहने का संकल्प लिया।

रिपोर्ट :- शाक्य आशीष सिंह मौर्य (न्यूज़ रिपोर्टर)

4
451 views

Comment