चैत्र माह में गणगौर पूजा की धूम:गणगौर और घुड़ले के पारंपरिक गीतों के साथ पूजा-अर्चना।
संवाददाता रितीक शर्मा।
गोलाकाबास। ग्रामीण क्षेत्रों में गणगौर पूजा का उत्साह देखा जा रहा है। होली के बाद शुरू हुए इस पर्व को लेकर महिलाओं और बालिकाओं में विशेष उमंग है।
पर्व के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। बालिकाओं द्वारा गणगौर और घुड़ले के पारंपरिक गीत गाए जा रहे हैं। इन आयोजनों में गायत्री देवी, जानकी देवी, विजयलक्ष्मी, सपना, सारिका, सिद्धि सहित कई महिलाएं और बालिकाएं उपस्थित थीं।