logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सरहुल और ईद को लेकर रांची में फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

रांची | 20 मार्च 2026-:रांची में आगामी सरहुल और ईद पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुरुवार को शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया।

यह फ्लैग मार्च फिरायालाल चौक से सुजाता चौक तक किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य पर्व के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखना तथा आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करना है।

ड्रोन से निगरानी, संवेदनशील क्षेत्रों की समीक्षा
फ्लैग मार्च के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों और जुलूस मार्गों की ड्रोन के माध्यम से निगरानी की गई। साथ ही सुरक्षा में तैनात पुलिस बलों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए ब्रीफिंग भी की गई।

कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
इस दौरान पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), पुलिस अधीक्षक (नगर), पुलिस अधीक्षक (यातायात), अनुमंडल पदाधिकारी, डीएसपी स्तर के अधिकारी, थाना प्रभारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

शहरभर में चलाया जा रहा अभियान
प्रशासन द्वारा बताया गया कि इसी तरह के फ्लैग मार्च रांची के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी निकाले जा रहे हैं, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी सुनिश्चित की जा सके।

आमजन से सहयोग की अपील
पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा सके।

10
2845 views

Comment