नामित सभासदों का हुआ सम्मान, मोहित गुप्ता के आवास पर हुआ स्वागत समारोह
मीडिया प्रभारी: देव ठाकुर
बिल्सी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नामित किए गए सभासदों के सम्मान में नगर में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व नगर अध्यक्ष मोहित गुप्ता के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में नव-नामित सभासदों का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर नामित सभासद संजीव वार्ष्णेय, गगन राठी, अनुराग शाक्य और अमित मिश्रा को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दीपक माहेश्वरी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मोहित गुप्ता एवं दीपक माहेश्वरी ने सभी सभासदों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी जनसेवा का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी नामित सभासद नगर के विकास, स्वच्छता, जनकल्याण और सामाजिक समरसता को बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने भी नव-नामित सभासदों को शुभकामनाएं दीं और नगर के विकास में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह उत्साह और स्वागत भावना से ओत-प्रोत रहा। संवाद