रामकृष्ण केयर अस्पताल ने मृतक परिजनों को आर्थिक मदद के लिए दिए 30-30 लाख रुपयो की राशि...
बीते दिन मंगलवार को हुए रामकृष्ण अस्पताल पर तीन सेप्टिक टैंक सफाई मजदूरो की मृत्यु के बाद रामकृष्ण केयर अस्पताल प्रबंधन ने घोषणा करते हुए कहा की मृतक के परिजनों को 30-30 लाख रुपए राशि एवं 20-20 हजार रुपए प्रति माह और परिवार के लोगों की मेडिकल की सुरक्षा एवं उनके छोटे-छोटे बच्चों की पढ़ाई लिखाई का जिम्मा अस्पताल प्रबंधन ने अपनी समझदारी का परिचय देते हुए यह जिम्मेदारी लिया है।