जालौन में सुबह 5 बजे से शराब बिक्री पर सवाल दो ठेकों पर नियमों की धज्जियां 0 ओवररेटिंग जारी प्रशासन की चुप्पी संदिग्ध
अखिलेश सोनी
जालौन। नगर जालौन में देसी शराब ठेकों पर अवैध बिक्री और ओवररेटिंग का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। सूत्रों के अनुसार सुबह 5:00 बजे से ही नगर के निकट दो ठेकों पर शराब बिक्री शुरू हो जाती है, जो नियमों के खिलाफ है
इतना ही नहीं चिन्हित ठेकों पर निर्धारित कीमत से अधिक रुपये की शराब भी की जा रही है 75 रुपये में मिलने वाला क्वार्टर 90और 100रुपये में सुबह सुबह बेचे जा रहे।इतना ही नही लोगो द्वारा इसकी शिकायते भी की गयी लेकिन इन माफियाओं के सामने स्थानीय प्रशासन बौना साबित हो रहा है। जिससे जनता मे रह चर्चा का बिषय
है कि आखिर यह सब किसके संरक्षण में यह कारोबार मे चल रहा है खुलेआम नियमों का उल्लंघन हो रहा है
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से यह खेल चल रहा है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई जनता में इसको लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है और लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो स्थिति और बिगड़ सकती है
अब निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि वह इस मामले में क्या कदम उठाता है और क्या सच में दोषियों पर कार्रवाई होगी या फिर यह सवाल यूं ही हवा में तैरता रहेगा