मासूम रोजेदार ने पूरा किया एक माह का रोजा व नमाज़-ए-तारावीह, परिवार में खुशी का माहौल
शाहगंज, जौनपुर। रमजान के पाक महीने में एक 12 वर्षीय मासूम रोजेदार ने अपनी लगन और इबादत से सबका दिल जीत लिया। सिटी नर्सिंग होम शाहगंज के डायरेक्टर एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. शैख़ मोहम्मद तारिक़ के सुपुत्र शैख़ मोहम्मद ताबिक़ ने पूरे रमजान माह में एक माह का रोजा मुकम्मल किया। इसके साथ ही उन्होंने पांच वक्त की नमाज अदा करते हुए पूरे महीने नमाज़-ए-तारावीह भी पूरी की।
बताया जाता है कि इस दौरान उनकी फाइनल परीक्षाएं भी चल रही थीं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने पढ़ाई और इबादत दोनों में संतुलन बनाए रखा। उनकी इस लगन और जिम्मेदारी ने पूरे परिवार को गौरवान्वित कर दिया है।
परिवार में खुशी का माहौल है। दादी श्रीमती रिजवाना खातून ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए दुआएं कीं। वहीं माता डॉ. सैय्यदा हुमेरा बानो (वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ) ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पूरे परिवार को इस बात पर गर्व है और अल्लाह से दुआ है कि बच्चा आगे चलकर देश और दुनिया में कुछ अच्छा करे।
मासूम की इस उपलब्धि को लेकर क्षेत्र में भी सराहना हो रही है और लोग उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।