logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अखिलेश यादव ने खिलाड़ी अर्पित निषाद को ₹51,000 देकर किया सम्मानित, मछुआरा समाज में खुशी की लहर


जौनपुर। अखिलेश यादव द्वारा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए जनपद के युवा मुक्केबाज़ अर्पित निषाद को ₹51,000 की धनराशि प्रदान की गई। इस सहयोग से न केवल खिलाड़ी का उत्साहवर्धन हुआ, बल्कि मछुआरा समाज में भी गर्व और खुशी का माहौल है।
समाजवादी पार्टी जौनपुर के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने बताया कि अर्पित निषाद (पुत्र श्री बालमुकुंद निषाद, निवासी ग्राम उमरी कलां, बदलापुर) आगामी 24, 25 और 26 अप्रैल 2026 को बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित एशियाई आर्म बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025-26 के जूनियर वर्ग (51 किग्रा, शौकिया मुक्केबाजी) में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा पिछड़े समाज के युवा खिलाड़ी को प्रोत्साहित करना पूरे जनपद के लिए गौरव की बात है। इससे युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता और उत्साह भी बढ़ेगा।
इस अवसर पर समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष इं० ओमनाथ बिंद ने भी अखिलेश यादव से मुलाकात कर अर्पित निषाद का परिचय कराया। उन्होंने कहा कि इस सहयोग से पूरा मछुआरा समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है और इसके लिए वह सदैव आभारी रहेगा।
पार्टी कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान अर्पित निषाद को सम्मानित करते हुए ₹51,000 की धनराशि सौंपी गई। इस मौके पर नेताओं ने विश्वास जताया कि अर्पित निषाद चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतेंगे और देश के साथ-साथ अपने समाज, जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
जिला महासचिव आरिफ हबीब ने बताया कि इस पहल से मछुआरा समाज और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।

1
13 views

Comment