logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सूरत जिले के चोर्यासी तहसील के वांझ गांव में आज दिनांक 20/03/2026 को वांझ प्राथमिक विद्यालय में ग्रामसभा का आयोजन किया गया।

सूरत जिले के चोर्यासी तहसील के वांझ गांव में आज दिनांक 20/03/2026 को वांझ प्राथमिक विद्यालय में ग्रामसभा का आयोजन किया गया। ग्रामसभा की अध्यक्षता सरपंच श्रीमती हिनाबेन पटेल द्वारा की गई।
सभा की शुरुआत में गांव के लंबित विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें गटर, सड़क, स्ट्रीट लाइट, क्रिकेट ग्राउंड, पानी की व्यवस्था, कम्युनिटी हॉल, लाइब्रेरी तथा अंडरपास जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
साथ ही भविष्य में किए जाने वाले नए विकास कार्यों के संबंध में सदस्यों एवं ग्रामीणों द्वारा अपने सुझाव प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा इन योजनाओं का लाभ गांव के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
ग्रामसभा के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने गांव के समग्र विकास के लिए आपसी सहयोग एवं समन्वय के साथ कार्य करने की भावना व्यक्त की। संपूर्ण कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
इस ग्रामसभा में तलाठी-कम-मंत्री, सरपंच, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बहनें, आशा वर्कर, स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ, विपक्ष के श्री अशोकभाई पटेल, श्री गिरीशभाई वांझवाला तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

5
280 views

Comment