logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गर्मियों में पक्षियों के लिए परिंदे लगाने की मुहिम शुरू, सामाजिक सरोकार के कार्य भी होंगे शामिल सियाणा(रामसिंह महेचा) सर्वोदय सेवा वेलफेयर फाउंडेशन द

गर्मियों में पक्षियों के लिए परिंदे लगाने की मुहिम शुरू, सामाजिक सरोकार के कार्य भी होंगे शामिल



सियाणा(रामसिंह महेचा) सर्वोदय सेवा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आगामी दिनों से “Water for Birds Campaign” का शुभारंभ किया जाएगा। फाउंडेशन के डायरेक्टर पंडित अशोक कुमार भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के तहत पक्षियों के लिए हर घर पर परिंदे (जल पात्र) लगाए जाएंगे, ताकि भीषण गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े।

अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी के छोटे-छोटे बच्चों को भी सम्मानित करने का प्रावधान रखा गया है, जिससे बच्चों का हौसला बढ़ेगा और उनमें सेवा भावना विकसित होगी। इस पुनीत कार्य को सफल बनाने के लिए भामाशाहों का सहयोग लिया जाएगा तथा आमजन से अधिक से अधिक भागीदारी निभाने की अपील की गई है। अभियान के तहत 500 परिंदे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

इसके साथ ही संस्था द्वारा सामाजिक सरोकार के अंतर्गत आगामी शिक्षा सत्र में जरूरतमंद बच्चों के लिए पेंसिल, नोटबुक और बस्तों की व्यवस्था की जाएगी। गर्मियों को देखते हुए आमजन के लिए ठंडे जल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

संस्था के अध्यक्ष अशोक भट्ट ने बताया कि इस प्रकार के कार्य समाज के सहयोग से ही संभव हैं और आगे भी ऐसे जनहित के कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे। इस अभियान में रणजीत भट्ट, नारायणलाल, मांगीलाल ,सवाराम चौधरी गांव देवाडा ,आर.टी. महेचा, ग्राम रक्षक विनोद, रमेशजी लोहार सहित कई सदस्य सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

सर्वोदय सेवा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर विभिन्न समाजसेवी मुहिम चलाई जाती हैं, जिनमें आर्थिक सहायता, सर्दियों में स्वेटर वितरण, स्कूल बैग, किताबें, पेन-पेंसिल उपलब्ध करवाना तथा जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री एवं कपड़े वितरित करना शामिल है।

सियाणा की आवाज़ रिपोर्टर रामसिंह महेचा सियाणा पत्रकार, Contact: 9869584777

777 views

Comment