जिला बुरहानपुर मे कांग्रेस की नई टीम का ऐलान, रिंकू टाक के नेतुत्व मे मुलायमवाला को मिली बड़ी जिम्मेदारी।
जिला बुरहानपुर मे कांग्रेस की नई टीम का ऐलान, रिंकू टाक के नेतुत्व मे मुलायमवाला को मिली बड़ी जिम्मेदारी।
.................................... संवाददाता ✍️....
सादिक अख्तर
जिला बुरहानपुर, मध्यप्रदेश
बुरहानपुर।मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल से बुरहानपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी की नई टीम का ऐलान हो गया है जिसमे सभी वर्गों के साथ साथ युवाओं एवं अनुभवीयो को रिंकू टाक की टीम मे जगह मिली है।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष शहर रिंकू टाक की नई टीम पर मोहर लगाई है प्रदेश कांग्रेस संगठन मंत्री संजय कांबले ने बुरहानपुर जिले की टीम का घोषणा पत्र भोपाल से जारी किया।
कांग्रेस की बुरहानपुर शहर की टीम मे रिंकू टाक के नेतुत्व मे वरिष्ठ कांग्रेस नेता -वरिष्ठ पत्रकार तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला को कांग्रेस कमेटी मे मिडिया प्रभारी के महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सोपी गई है।
वही हुज़ेफा मुलायमवाला को कोषाध्यक्ष के पद से नावाज़ा गया कांग्रेस जिलाध्यक्ष रिंकू टाक के नेतुत्व मे 30 सदस्य टीम का मे 1 संगठन महासचिव ,1 मिडिया प्रभारी, 6 उपाध्यक्ष, 8 महासचिव 10 सचिव 1 कोषाध्यक्ष की नियुक्त की गई है।
बुरहानपुर मे जिला कांग्रेस शहर की नई नियुक्त से कांग्रेसयों मे हर्ष की लहर है रिंकू टाक की टीम मे युवा एवं अनुभवीयों का तालमेल देखने मिला।