क्या अभी भी LPG की कमी है भारत में
LPG संकट पर सरकार की सख्ती जारी है। सरकार ने जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए 12,000 से अधिक छापेमारी की है और 15,000 से ज्यादा सिलेंडर जब्त किए हैं ।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया है कि देश में LPG की सप्लाई स्थिर है और कहीं भी पूरी तरह से गैस खत्म होने की स्थिति नहीं है ।
सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से गैस की बुकिंग न करें। इसके अलावा, सरकार PNG को बढ़ावा दे रही है ताकि LPG पर निर्भरता कम हो ।