logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्री रामा संकीर्तन मंदिर में नवरात्र महोत्सव के अंतर्गत माँ ब्रह्मचारिणी का हुआ गुणगान

आज दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी का विधिवत पूजन किया गया तथा हर्षोल्लास के साथ मां के जयकारे गूँजते रहे ।
मेरठ - लालकुर्ती स्थित श्रीरामा संकीर्तन मन्दिर में खुशियां ही खुशियां थी और एक दूसरे को बधाई देते हुए डांडिया नृत्य के साथ मां के ब्रह्मचारिणी रूप का पूजन किया गया विद्वान पंडित अम्बुज मिश्रा ने पूर्व विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल तथा नवनियुक्त विशाल कनौजिया द्वारा पूजन सम्पन्न करवाया । महन्त सुभाष राजपूत कि गणेश वन्दना के साथ - साथ संगीत का कार्य प्रारम्भ हुआ ।
आज महिला मण्ड़ल ने संकीर्तन कि पारी पाई शकुन्तला ठाकुर तथा आशा भाटिया से प्रारम्भ करवाया जिन्होंने पहाड़ो पर रहने वाली माता रानी को आवाज दी उसके बाद नवीना छाबड़ा व पूनम वर्मा ने सुन्दर भेंटें मां को अर्पित की ।
ट्रस्ट के महामन्त्री सुरेश छाबडा ने पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल जी का स्वागत किया और बताय कि जब ब्रह्मा विष्णु महेश संसार कि रचना नही कर पाये तो मां ने ब्रह्मचारिणी रूप में इस संसार कि रचना कि अर्थात् जो यह सारा ब्रह्माण्ड है मां ब्रह्मचारिणी का स्वरूप है । सुरेश छाबड़ा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और पत्रकार बन्धुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की । उन्होंने बताया कि कल मां चन्द्रघण्टा कि पूजा होगी और रघुनाथ मंदिर देवपुरी में जनजागरण होगा । प्रचार सचिव नवीना छाबड़ा , पं० राजेश शर्मा सहित श्री रामा संकीर्तन मन्दिर लालकुर्ती मेरठ के सेवादार उपस्थित रहे

2
47 views

Comment