logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अलविदा जुमा व ईद-उल-फितर को लेकर बदायूँ में प्रशासन सतर्क, अधिकारियों ने किया पैदल गश्त ।

संवाददाता राहुल कश्यप बदायूं उत्तर प्रदेश


अलविदा जुमा व ईद-उल-फितर को लेकर बदायूँ में प्रशासन सतर्क, अधिकारियों ने किया पैदल गश्त जनपद बदायूँ में अलविदा जुमा व ईद-उल-फितर के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। आज दिनांक 20-03-2026 को जिलाधिकारी अवनीश राय तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में पैदल गश्त की गई।इस दौरान अधिकारियों ने ईदगाह, छोटे सरकार सहित विभिन्न संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस बल को निर्देश दिए गए कि वे पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें तथा शांति व्यवस्था बनाए रखें।पैदल गश्त में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश पाल, अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
ईद उल फितर को लेकर बदायूँ में प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी व एसएसपी ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

0
78 views

Comment