कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
फतेहपुर जनपद के सहनीपुर गांव में श्रद्धा और उत्साह के साथ कलश यात्रा निकालकर श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शारदा प्रसाद साहू के सुपुत्र जितेन्द्र कुमार साहू, विपिन साहू, कैलाश साहू, विकास साहू एवं जगदीश साहू के नेतृत्व में किया गया।
कलश यात्रा पूरे ग्राम में भ्रमण करते हुए निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तिमय माहौल के बीच गांव में धार्मिक उत्साह देखने को मिला।
कथा वाचन का शुभारंभ वृंदावन से पधारे कथा वाचक पूज्य अवनीश कुमार त्रिवेदी(वृन्दावन) एवं आचार्य दीपक मिश्रा (हुसैनगंज) के मुखारविंद से किया गया। कथा का श्रवण राजेश साहू ने अपनी पत्नी सहित विधिवत पूजन-अर्चन कर प्रारंभ किया।
इस अवसर पर गांव के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने कथा का रसपान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया।