भगवान की कृपा से कुछ भी संभव है-मधुशुधन जी महाराज
महावीर मंदिर रमना आरा के तत्वाधान में श्रीमद् भागवत कथा,राम कथा के तीसरे दिन आरती के साथ कथावाचक पवन तिवारी द्वारा श्री राम कथा का श्रवण कराया गया ।राम कथा का श्रवण करके भक्त भाव विभोर हो गये ।इसके पश्चात अयोध्या के महान संत मधुसूधन जी महाराज के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कराया गया ।मधुसूधन जी महाराज द्वारा बताया गया की भगवान के कृपा से कुछ भी संभव है । व्यक्ति के कर्म के अनुसार सुख और दुख की प्राप्ति होती है ।ऋषिदेव नारद मुनी और महावीर जी के बीच संवाद की चर्चा करते हुए श्श्रवण कराया गया की कुछ भक्त ऐसे होते है जो भगवान को याद करते है और कुछ भक्त ऐसे होते है जिन्हें भगवान स्वयं याद करते है ।आज श्रीमद् भागवत कथा में भगवान राम के नाम के महत्ता के बारे में भी श्रवण कराया गया ।महावीर मंदिर रमना के महंत सुमन बाबा ,अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह,उपाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह,उपाध्यक्ष गुड्डू सिंह बाबूआन,कोषाध्यक्ष संजय राय के सफल नेतृत्व में कथा भव्य रूप में हो रहा है ।मंच संचालन डॉ सत्यनारायण उपाध्याय,अभय विश्वास भट्ट द्वारा किया गया । सह सचिव कुमार मोहित द्वारा व्यवस्थापक की जिम्मेदारी निभाई गई ।मुख्य यजमान ठाकुर राजकिशोर सिंह,उर्मिला देवी सहित ,कवि कमल किशोर, सुनील पाठक,अंकित कुमार पांडेय,रोहित श्रीवास्तव सहित कई भक्तगण उपस्थित थे ।आज भागवत कथा में राम सुरेश सिंह,पंकज सिंह,गिरिधारी सिंह,कुमुद रंजन दुबे,भूपेश त्रिपाठी,रोहित सिंह बजरंगी,निकेश पांडेय,बजरंग दल के अभिषेक चौरसिया ,अमित पाण्डेय ,श्याम किशोर पाठक,
प्रिंस पाठक,मनीष बजरंगी,सुशांत आनंद,विशेष उपस्थिति रही ।सभी अतिथियों को सम्मानित करते हुये महावीर जी का सम्मान पत्र और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया ।
वही वृंदावन से पधारे झांकी समिति के कलाकारो द्वारा झांकी का प्रस्तुति किया गया ।किया गया ।जिसका हजारों भक्तगणों ने आनंद लिया ।