logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिल्सी के सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम में धूमधाम से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, 3 दिवसीय कार्यक्रमों की भव्य तैयारी

मीडिया प्रभारी: देव ठाकुर
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या 5 स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम मंदिर में इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही भव्य और श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। हर वर्ष की भांति इस बार भी आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। मंदिर के महंत मटरुमल शर्मा महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रमों की शुरुआत 1अप्रैल, बुधवार को प्रातः 9 बजे सुंदरकांड पाठ से होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। इसके बाद 2 अप्रैल (गुरुवार) को हनुमान जन्मोत्सव का मुख्य आयोजन संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि 2 अप्रैल को प्रातः 11:45 बजे भगवान हनुमान जी की महाआरती की जाएगी। इसके उपरांत दोपहर 12 बजे हनुमान जी को 156 व्यंजनों का भोग अर्पित किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगा। वहीं दोपहर 1 बजे 1008 कन्याओं द्वारा कन्या भोज का आयोजन किया जाएगा, जो इस आयोजन की विशेषता मानी जाती है। शाम 6 बजे संध्या आरती का आयोजन होगा, जिसके बाद मध्य रात्रि में भव्य आतिशबाजी से पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो उठेगा। कार्यक्रम के अगले दिन 3 अप्रैल, शुक्रवार को शाम 4 बजे से हनुमान जी की ऐतिहासिक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में बाहर से आए आकर्षक बैंड, झांकियां और स्वचालित झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी, जिन्हें देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचेंगे। मंदिर समिति एवं आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। पूरे नगर में इस आयोजन को लेकर उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है। संवाद

65
3619 views

Comment