ईद-उल-फितर अवकाश के कारण 23 मार्च को होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस
बदायूं। जनपद में निर्धारित तिथि पर अवकाश होने के चलते मार्च माह का तृतीय शनिवार (21 मार्च 2026) को प्रस्तावित सम्पूर्ण समाधान दिवस अब 23 मार्च (सोमवार) को आयोजित किया जाएगा। यह परिवर्तन ईद-उल-फितर के सार्वजनिक अवकाश के कारण किया गया है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशों के अनुसार यदि निर्धारित तिथि पर अवकाश होता है, तो कार्यक्रम अगले कार्यदिवस में आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में यह निर्णय लिया गया है। प्रशासन ने सभी जनपदीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे 23 मार्च को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। संवाद