logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

32 स्कूली वाहनों की समय सीमा पूरी, सड़क पर नही होगा संचालन


खबर - समय सीमा पूरे कर चुके सकूल बसों के पंजीयन निरस्त करने के लिए जारी होगा नोटिस

कानपुर। स्कूली बच्चो की सुरक्षा को लेकर परिवहन आयुक्त ने स्कूली बसो की फिटनेस और उसके संचालन को लेकर दिशा निर्देश जारी किए थे। इसी दिशा निर्देश के तहत आरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्कूल बसो की चेकिंग अभियान को शुरू किया गया। इस अभियान में एआरटीओ प्रथम विंध्याचल गुप्ता ने शहर के कई स्कूलो में जाकर बसो की चेकिंग की तो जानकारी हुई कि कई स्कूल बसो का फिटनेस और परमिट एक्सपायर हो चुका है। ऐसे वाहनो को सडक पर न चलने के लिए निर्देश देते हुए स्कूल प्रबंधक सेे लिखित तौर पर लिया है,कि वह बसो का संचालन नही सडक पर नही करेंगे। अगर ऐसा करते पाये गए तो स्कूल बस पर सीज की कार्यवाही और भारी जुर्माना लगाया जायेगा।

एआरटीओ प्रवर्तन प्र्रथम विंध्याचल गुप्ता ने बताया कि अभियान के एक सप्ताह में शहर के प्रतिष्ठित स्कूलो में सघन चेकिंग की गई जिसमें कुल 32 बसें ऐसी मिली जो अपना 15 वर्ष पूरी कर चुकी थी। ऐसी बसो को स्क्रैप कराने तथा बस का पंजीयन निरस्त कराने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मंधना नारामऊ स्थित सेन्ट जेवियर स्कूल व पनकी स्थित शकुन्तला देवी अग्रवाल मेमोरियल स्कूल बस की फिटनेस और परमिट एक्सपायर मिला जिस पर उन्हें सड़क पर संचालन न करने के निर्देश देते हुए उनसे लिखित भी लिया गया कि वह बस का संचालन सडक पर बच्चो को लाने ले जाने के लिए नही करेंगे। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा भौतिक सत्यापन भी किया जा चुका है, जिसके बाद रिपोर्ट तैयार कर एआरटीओ प्रशासन को सौंपा जायेगा इसके बाद उन स्कूल संचालको को नोटिसे जारी की जायेगी कि वह अपने वाहनो को जो संचालन में नही है तथा जिनकी समय सीमा पूरी हो चुकी है वह अपना पंजीयन निरस्त करवा ले। ऐसे वाहन अगर सडक पर दौड़ते मिले तो सीज की कार्यवाही की जायेगी।

रिपोर्टर: किशोर मोहन गुप्ता
जिला: कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश

21
1533 views

Comment