रायबरेली जनपद के गहरौली में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, 31 कलशों के साथ निकली कलश यात्रा
📍 रायबरेली, गहरौली:
जनपद रायबरेली के गहरौली गांव में शुक्रवार, 20 मार्च 2026 से श्रीमद् भागवत महापुराण कथा एवं ब्रह्म भोज का भव्य आयोजन शुरू हो गया है। यह धार्मिक आयोजन 26 मार्च 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित किया जा रहा है।
कथा के प्रथम दिन सुबह 10 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें 31 कलशों के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा गांव के विभिन्न मंदिरों से होते हुए बक्सर घाट पहुंची, जहां से पवित्र जल भरकर पुनः कथा स्थल तक पहुंची। इस दौरान गांव सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में शामिल हुए और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
इस धार्मिक अनुष्ठान में कथा व्यास पंडित राजेंद्र प्रसाद तिवारी द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया जा रहा है। आयोजनकर्ताओं के अनुसार, परमपिता परमात्मा एवं पूर्वजों की असीम कृपा से गया तीर्थ दर्शन के उपरांत यह आयोजन निज निवास गहरौली में किया जा रहा है।
कार्यक्रम के अंतर्गत 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) को हवन एवं 28 मार्च 2026 (शनिवार) को ब्रह्म भोज का आयोजन किया जाएगा। ब्रह्म भोज का समय सुबह 11:00 बजे से प्रभु इच्छा तक निर्धारित किया गया है।
इस पावन अवसर पर श्रीमती सुमन सिंह एवं महेंद्र सिंह सहित कपूर सिंह, पूतन, धर्मवीर, संग्राम, टिंकू, दिवाकर, रामबहादुर, ब्रजभूषण, विष्णु प्रताप, श्याम बहादुर, मान बहादुर, विजय, सास्वत, अयांश, अभिनव, आरव एवं समस्त सिंह परिवार दर्शनाभिलाषी के रूप में उपस्थित रहेंगे।
आयोजन में विशेष सहयोग एवं विनीत भाव से शिवरतन सिंह, कैलाश सिंह, वीरेंद्र सिंह एवं मुन्ना सिंह भी शामिल हैं।
आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करें और प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को धन्य बनाएं।