सैलून एसोसिएशन ट्रस्ट द्वारा भाजपा के नव-नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत
बरेली । सैलून एसोसिएशन ट्रस्ट, उत्तर प्रदेश द्वारा भारतीय जनता पार्टी के नव-नियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर राजकिशोर कश्यप को महानगर उपाध्यक्ष बनने पर एवं ओमप्रकाश श्रीवास्तव को पूर्वी मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
बताया गया कि उक्त नियुक्तियां भाजपा के महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना द्वारा की गई हैं। कार्यक्रम संजय नगर स्थित जिला महामंत्री रणधीर श्रीवास्तव जी के कार्यालय पर आयोजित किया गया, जहां सैलून एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दोनों नेताओं का मिठाई खिलाकर फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर सैलून एसोसिएशन ट्रस्ट, उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव एवं भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा तेज बहादुर नंदवंशी, , जिला उपाध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष पुनीत श्रीवास्तव, जिला महामंत्री रणधीर श्रीवास्तव, जिला संगठन मंत्री पवन श्रीवास्तव, सुरेश श्रीवास्तव ,अति पिछड़ा अति दलित महासभा के अध्यक्ष राम प्रकाश ठाकुर एवं संतोष श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।