logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भारत-नेपाल सीमा पर SSB को बड़ी सफलता, नेपाली तस्कर 12 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

नानपारा/बहराइच, 20 मार्च 2026 (एम सईद, संवाददाता):
भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सशस्त्र सीमा बल (SSB) और उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रुपईडीहा क्षेत्र में देर रात एक नेपाली तस्कर को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बहराइच-I के कार्यवाहक कमांडेंट श्री राज रंजन के सतत पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। विश्वसनीय सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर SSB एवं यूपी पुलिस की संयुक्त गश्ती टीम ने 20 मार्च की रात लगभग 00:32 बजे रुपईडीहा इलाके में संदिग्ध गतिविधियों के दौरान एक व्यक्ति को दबोच लिया।
पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम काली प्रसाद थारू पुत्र नारायण थारू, निवासी राजापुर मंडी, वार्ड संख्या-04, जिला बर्दिया (नेपाल) बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से काले रंग की पॉलिथीन में लिपटा हुआ लगभग 12 ग्राम स्मैक बरामद किया गया।
बरामद मादक पदार्थ की पुष्टि SSB के डॉग स्क्वॉड द्वारा भी की गई, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि यह अवैध नशीला पदार्थ है।
प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने यह स्मैक उत्तर प्रदेश के नानपारा क्षेत्र से किसी अज्ञात व्यक्ति से प्राप्त किया था और इसे नेपाल के बर्दिया जिले में बेचने के लिए ले जा रहा था, ताकि अवैध रूप से धन अर्जित कर सके।
अभियुक्त को माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उसे थाना रुपईडीहा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
👉 सीमा पर सख्ती से तस्करों में हड़कंप
SSB और पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई से सीमा पार मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी बढ़ाकर ऐसे नेटवर्क पर नकेल कसने में जुटी हैं।

1
0 views

Comment