logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रेम-भाईचारे का त्यौहार ईद,प्रकृति पर्व सरहुल,रामनवमी व चैत्र नवरात्र पर राजद ने राज्यवासियों को बधाई दिया : कैलाश यादव

आज दिनांक 20/3/26 को प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टिकोण से चैत मास अत्यंत ही शुभ माना जाता है !
राजद ने प्रेम और भाईचारे का पवित्र त्यौहार ईद और प्रकृति पर्व सरहुल एवं सुख शांति समृद्धि शक्ति का प्रतीक त्यौहार चैत्र नवरात्र एवं रामनवमी के पावन अवसर पर समस्त झारखंडवासियों/देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है !

यादव ने कहा है कि राष्ट्रीय जनता दल सभी धर्मों एवं समुदायों का सदैव सम्मान किया है !

विश्वस्तर में भारत ही एक ऐसा राष्ट्र है जहां मानवता और संवेदना जीवित है क्योंकि रमजान का पाक महीना में जिस तरह से ईरान-इजरायल-अमेरिका ने विश्व युद्ध की संकेत दिया है यह अत्यंत चिंताजनक और बिल्कुल मानवीय संवेदना के खिलाफ है,क्योंकि विगत 21 दिनों से तीनों देश में युद्ध जारी है और भारी नुकसान हो रहा है जिसका सीधा असर जीवन व्यापन व्यवस्था पर टिकी हुई है !

यादव ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि जल्द ही तीनों देश का युद्ध रुके और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति सद्भाव कायम हो !

यादव ने कहा कि हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई जैन या अन्य सभी धर्मों को ईश्वर का स्वरूप के तौर पर देखा जाना चाहिए !

0
277 views

Comment