logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रंधीर वर्मा चौक के पास युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी,कृषि बाजार समिति के बाहर मिला 20 वर्षीय युवक का शव


गले पर धारदार हथियार के गहरे निशान, बेरहमी से की गई हत्या,रात में छत पर सोया था युवक, सुबह दुकान के बाहर मिला शव

पुलिस ने शुरू की जांच, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे,घटना के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत

धनबाद के व्यस्त रंधीर वर्मा चौक के समीप स्थित कृषि बाजार समिति इलाके में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान 20 वर्षीय रोहित सिंह के रूप में हुई है।

गले पर धारदार हथियार के गहरे निशान
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोहित सिंह मूल रूप से Bokaro का रहने वाला था और अपने पिता के साथ धनबाद में रहकर मजदूरी करता था।

बताया जा रहा है कि वह गुरुवार रात काम खत्म कर दुकान की छत पर सोने गया था। सुबह उसका शव दुकान के बाहर खून से सना मिला।
पुलिस जांच में युवक के गले पर धारदार हथियार से किए गए गहरे वार के निशान मिले हैं, जिससे स्पष्ट है कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है।

पुलिस जांच में जुटी, CCTV खंगाले जा रहे
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।

इलाके में दहशत, व्यापारियों में आक्रोश
इस घटना के बाद फल मंडी क्षेत्र के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

5
3668 views

Comment