चैत्र नवरात्रि महोत्सव में नगर पालिका परिषद द्वारा मां चामुंडा माता परिसर में 9 दिवसीय मेले का विधिवत शुभारंभ पूर्व विधायक गुर्जर के मुख्य अतिथि
*खाचरौद। चैत्र महोत्सव में नगर पालिका द्वारा माँ चामुण्डा माता परिसर में आयोजित किये जाने वाले 09 दिवसीय मेले का विधिवत शुभारंभ पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर के मुख्य आतिथ्य में 19 मार्च को सायंकाल किया गया*
उज्जैन/गिरधारी लाल गेहलोत जन जन की आवाज की खास खबर
खाचरोद नगर में उक्त जानकारी देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष गोविन्द भरावा एवं मुख्य नपा अधिकारी रवि गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र नवरात्रि में माँ चामुण्डा माता मंदिर परिसर पर 09 दिवसीय भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ 19 मार्च को पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर के मुख्य आतिथ्य एवं जनपद अध्यक्ष कुं पृथ्वीराज सिंह पंवार के विशेष आतिथ्य में किया गया। मेले में आकर्षक झूला चकरी एवं खानपान की दुकानें लगाई गई है। साथ ही मेला मंच से प्रतिदिन कई धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन प्रतिदिन किया जावेगा। शुभारंभ अवसर श्री खेड़ापति भक्त मण्डल द्वारा सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन मेला मंच से किया गया।
शुभारंभ अवसर पर नपा पार्षद दशरथ वाकतारिया, प्रकाश डाबी, नारायण मंडावलिया, जय जायसवाल, संजय नंदेड़ा, बाबू नागर, जितेन्द्र पांचाल, राजेन्द्र सिंह बबलू पंड्या, भाजपा नगर मण्डल महामंत्री सौरभ जैन भटेवरा, वरिष्ठ भाजपा नेता राधेश्याम बम्बोरिया, विनोद चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं धर्मप्रेमी जनता उपस्थित थी।
*20 मार्च को नगर के कलाकारों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया*
मेले में 20 मार्च को श्री खेड़ापति हनुमान युवा भक्त मंडल एवं स्थानीय भजन गायको द्वारा भजन संध्या का आयोजन मेला मंच से किया गया। भजन संध्या में कलाकरो द्वारा एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किये। जिसका उपस्थित जनो द्वारा देर रात तक आनंद लिया। उक्त अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
*21 मार्च को भवई एवं राजस्थानी नृत्य का आयोजन होगा*
नगर पालिका अध्यक्ष भरावा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी गुप्ता द्वारा बताया कि मेले में 21 मार्च को मेला मंच से भव्य भवई एवं राजस्थानी नृत्य का आयोजन बाहर से आये कलाकरो द्वारा प्रस्तुत किया जावेगा। भरावा द्वारा नगर के नागरिकों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में मेले में उपस्थित होकर कार्यक्रम का लुत्फ उठावें तथा मेले में लगे आकर्षक झूला चकरी, मीना बाजार एवं स्वादिष्ट व्यंजनों का भी लुत्फ उठावे।