बिंचावा में नौ दिवसीय रामकथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं में उत्साह
डीडवाना-कुचामन जिले के गांव बिंचावा में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर नौ दिवसीय रामकथा का शुभारंभ हुआ। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं और भक्ति भाव से कथा का श्रवण कर रहे हैं।
कथा के दौरान आचार्य जी ने प्रवचन देते हुए कहा कि जीवन में केवल अच्छे कर्म ही हमारे साथ जाते हैं, बाकी सभी सांसारिक वस्तुएं यहीं रह जाती हैं। उन्होंने "वसुधैव कुटुंबकम्" का संदेश देते हुए सभी को धर्म, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
आचार्य ने कहा कि नवरात्र का समय आत्मचिंतन और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने का श्रेष्ठ अवसर है, इसलिए हर व्यक्ति को इस दौरान अच्छे कर्म करते रहना चाहिए।