लेमाउड” बीयर पर बवाल — एक्सपायरी के बावजूद बिक्री, आबकारी विभाग सवालों के घेरे में
एक्सपायरी बीयर से खिलवाड़! सिस्टम सो रहा या खेल चल रहा? मामला पहुँचा सीएम मोहन यादव तक उठाने की तैयारी
मनावर के डाबर में “लेमाउड” बीयर का
खेल —
अधिकारी फोन नहीं उठाते, सवालों में पूरा आबकारी तंत्र
धार / मनावर / डाबर
धार जिले की मनावर तहसील के ग्राम डाबर में एक्सपायरी बीयर की खुलेआम बिक्री का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। “लेमाउड” नाम की बीयर एक्सपायरी डेट पार करने के बावजूद बेची जा रही है, जिससे आम लोगों की जान के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
सूत्रों के अनुसार, दुकान पर बिना किसी जांच के पुरानी बीयर ग्राहकों को दी जा रही है। सवाल यह है कि जब नियम और कानून मौजूद हैं, तो आखिर यह सब किसकी निगरानी में हो रहा है
जनता की सेहत से सीधा खिलवाड़
स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो एक्सपायरी शराब के सेवन से
फूड प्वाइजनिंग
उल्टी-दस्त
गंभीर पेट रोग
जैसे खतरे हो सकते हैं। इसके बावजूद इस तरह की बिक्री जारी रहना गंभीर प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करता है
फोन नहीं उठाते जिम्मेदार
जब इस पूरे मामले में आबकारी विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने फोन रिसीव करना तक जरूरी नहीं समझा
यह रवैया साफ दिखाता है कि
या तो अधिकारी अनजान बने हुए हैं, या फिर जानबूझकर दूरी बना रहे हैं
लापरवाही या संरक्षण
स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है
बिना विभागीय जानकारी के इस तरह का खेल संभव नहीं
अब बड़ा सवाल
क्या यह सिर्फ लापरवाही है
या फिर सिस्टम में कहीं न कहीं संरक्षण का खेल चल रहा है
मामला जाएगा कलेक्टर और सीएम तक
इस पूरे मामले को लेकर अब शिकायत को
जिला कलेक्टर
और सीधे मुख्यमंत्री मोहन यादव
तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है
किशन लाल जागिड़
9829276941
यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यह मुद्दा राज्य स्तर पर बड़ा विवाद बन सकता है।
अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस गंभीर मामले में सख्त कार्रवाई करता है या फिर एक्सपायरी बीयर का यह खेल जिम्मेदारों की चुप्पी में चलता रहेगा।